बरेली। खाद्य विभाग ने मंडी परिषद परिसर में चल रहे धान क्रय केंद्र पर एक और पंखा लगवा दिया। गुरुवार दोपहर लगे इस पंखे की वजह से दो-दो ट्रालियां एक साथ तुलना शुरू हो गई हैं।
आसपास इलाकों में धान क्रय केंद्र बंद होने से मंडी परिषद परिसर में संचालित केंद्र पर ज्यादा दबाव हो गया। दूरदराज से किसानों के पहुंचने से भीड़ तो धीमी गति से चल रहे पंखे की वजह से लंबी लाइनें लग रही थीं, इसलिए तीन दिन तक किसानों का रुकना पड़ रहा था। इससे किसानों में आक्रोश पैदा हो रहा था। जिला विपणन अधिकारी सुनील भारती ने गुरुवार दोपहर से एक और पंखा लगवा दिया। इस पंखे की क्षमता ज्यादा होने से धान की सफाई-छनाई भी तेज हो गई है। भारती ने बताया कि दो पंखे लगने से किसानों की परेशानी हल होगी। संवाद