फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हत्यारोपियों को बचाने, निर्दोषों को फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शीशगढ़ थाने के गांव खमरिया के नरेंद्र कुमार की मई, 2018 में हत्या कर दी गई थी। नरेंद्र की पत्नी ललिता देवी ने वसीम और ताराचंद्र को नामजद किया था। ललिता का आरोप है कि थाना पुलिस ने साठगांठ कर आरोपियों को विवेचना में निकाल दिया है। आरोपियों के स्थान पर निर्दोषों को परेशान किया जा रहा है। गांव के नरेश और राजेंद्र को पुलिस हत्या के इस मामले में फंसा रही है। ललिता का कहना है कि हत्या वाले दिन नरेश ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवार और गांव वालों के साथ पूर्णागिरि गया था। कई बार वह थाना पुलिस को इस बारे में बता चुकी हैं। बुधवार को ललिता ने डीआईजी से मिलकर शिकायत की। मामले में निर्दोषों को न फंसाने की मांग की। डीआईजी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें