बरेली। एक चूहे ने उपकेंद्र के पैनल में घुसकर ऐसा धमाल किया कि सप्लाई ही गुल हो गई, करीब तीन घंटे तक कर्मचारियों ने लगकर किसी तरह सप्लाई सामान्य कराई। इससे हजारों लोग परेशान रहे।
मंगलवार की सुबह करीब पौने नौ बजे अचानक जगतपुर उपकेंद्र से सप्लाई ठप हो गई। जानकारी मिलते ही जेई प्रदीप भारती उपकेंद्र पर पहुंचे। स्टाफ से पूरा सिस्टम चेक कराया, लेकिन सब कुछ ठीक ठाक मिला। इसके बाद सिविल लाइंस 132 केवी स्टेशन से सप्लाई चेक कराई तो बताया गया कि कटौती नहीं हुई है। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि पैनल में चूहा घुस गया है, इसकी वजह से पूरा सिस्टम ट्रिप कर गया। पैनल से चूहा निकालने में करीब तीन घंटे लग गए। इससे पुराना शहर स्थित रोहली टोला, आकाशपुरम, पशुपति विहार, सहसवानी टोला, कांकर टोला, चक, रोहली टोला, बुखारपुरा, मीरा पैंठ समेत कई इलाके प्रभावित रहे। संवाद