फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस में शामिल होने के लिए अंजुमनें मांग रहीं एंट्री फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जुलूसे मोहम्मदी में शामिल होने के लिए अंजुमनें एंट्री फीस मांग रही हैं। इसके लिए बाकायदा शहर भर में बैनर और पोस्टर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

चक महमूद की अंजुमन ग़ुलशने अहल ए सुन्न्त कारवाने गुलामाने रजा ने पोस्टर लगाकर पांच सौ रुपये एंट्री फीस मांगी है। इसके बदले में जुलूस की ड्रेस के तौर पर अमामा शरीफ, जैकेट, शाल, बैज व जूता देने को कहा है। शाहदाना की अंजुमन नूरे मुस्तफा ने एंट्री फीस के तौर पर 1350 रुपये मांगे हैं। अंजुमन फैजे आम मोमिनीन ने अपनी एंट्री फीस 650 रुपये रखी है। बदले में कुर्ता पाजामा, स्टॉल और अमामा शरीफ देने का वादा किया है। जानकार कहते हैं कि जिस अंजुमन के जितने ज्यादा सदस्य होंगे, उतनी ही ज्यादा एंट्री फीस मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें