बरेली। जयपुर के भजन गायक कुमार गिरिराज ने श्याम प्रभु खाटू वालों के सुंदर सुंदर भजन सुनाकर उपस्थित लोगों को श्याम रस की वर्षा रूपी गंगा में श्याम प्रेमियों को स्नान कराया। शिव शक्ति स्टेट कॉलोनी में श्री श्याम प्रेम मंडल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का श्री श्याम साप्ताहिक भजन संध्या की शुरुआत कूपामयी करुणामयी मेरी दयामयी राधे भजन से हुई। इसके बाद कुमार गिरिराज ने हिचकी आव रे सांवरा मन्ने, जब से मिली शरण कि मेरे दिन बदल गए, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजन सुनाए। इससे पहले श्री श्याम प्रभु की ज्योति जगाने के बाद गणेश वंदना, गुरु वंदना और हनुमान वंदना हुई। कार्यक्रम में मुरारी लाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, निरंकार अग्रवाल, दीपक गर्ग, सुशांत गोयल आदि उपस्थित थे।