फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम मीरगंज की जांच में चंदपुर जोगीयान की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील में घपलेबाजी किसी से छिपी नहीं हैं। आए दिन किसी ने किसी स्कूल में गड़बड़ी का भांडाफोड़ होता है। ताजा मामला उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदपुर जोगीयान का सामने आया है। एसडीएम की जांच में पोल खुली है। धनतेरस पर यहां कोई शिक्षक मौजूद नहीं था और महज एक बच्चा आया था जबकि उस दिन यहां 54 बच्चों को मिड डे मील खिलाया गया। एसडीएम ने गड़बड़ी की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

एसडीएम मीरगंज ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को बल्ला कोठा, चंदपुर जोगीयान, चंद्रपुर काजियान, गौतारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकतर विद्यालयों में खाना गैस की जगह चूल्हे पर बनता मिला। चंदपुर में बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई। यहां गुरुवार को 14 बच्चे उपस्थित थे जबकि रजिस्टर में 60 बच्चों को खाना खिलाया दिखाया गया। पता चला कि 25 अक्तूबर धनतेरस को यहां कोई शिक्षक नहीं आया। गांव वालों ने बताया कि चपरासी ने कुछ देर के लिए स्कूल खोला और एक बच्चा आया था। जबकि उस दिन 54 बच्चों को मिड डे मील दर्शाया गया। वहीं रसोई में गंदगी देख एसडीएम ने शिक्षकों को फटकार लगाई। बच्चों को जमीन पर बैठा देखकर प्रधान से जल्द से फर्नीचर उपलब्ध कराने को कहा। एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि चंदपुर जोगीयान स्कूल में मिड डे मील में घपलेबाजी की जा रही है। डीओ को जांच के लिए निर्देशित कर दिया है। डीएम को भी पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें