बरेली। दिवाली पर इस्तेमाल हुए दीयों, पूजा सामग्री और मूर्तियां का निस्तारण करने के लिए इनका संग्रह करने को बुधवार 30 अक्तूबर को शहर में दो वाहन घूमेंगे। प्रमुख मंदिरों और स्थानों पर एकत्र सामग्री के निस्तारण की व्यवस्था बीएल एग्रो ने कराई है। प्रवीण तिवारी ने बताया कि एक वाहन सीबीगंज थाने से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगा। यह शाम 3:30 बजे डेलापीर, 4:15 बजे स्टेडियम, 5:00 बजे संजयनगर मेगासिटी और 5:45 बजे सुरेश शर्मा नगर पहुंचेगा। दूसरा वाहन अलखनाथ मंदिर से दोपहर 2:30 चलकर टीबरी नाथ मंदिर शाम 4:15, वनखंडी नाथ मंदिर 5:00 और धोपेश्वर नाथ मंदिर पर 5:45 बजे पहुंचेगा। इन स्थानों पर इस्तेमाल सामग्री, मूर्तियों, दीपों को सौंपने के लिए फोन नंबर 89370-09993 पर संपर्क किया जा सकता है।