बरेली। प्रतिबंध के बावजूद सेटेलाइट से निगरानी में पता चला है कि कई जगहों पर पराली जलाई जा रही है। जबकि एनजीटी के सख्त निर्देश दिए हैं कि पराली जलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। डीएम के निर्देश के बाद सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने इस मामले में कृषि उप निदेशक डॉ. अशोक यादव से यह स्पष्टीकरण मांगा गया है कि पराली जलाने के मामले में कब और किस पर कितनी कार्रवाई हुई है।