बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक-परास्नातक पाठ्यक्रम के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। फॉर्म एक से 30 नवंबर तक भरे जाएंगे। इस दौरान स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) और परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) के संस्थागत एवं भूतपूर्व छात्र ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही फीस जमा कर सकेंगे। फीस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा होगी। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद छात्र-छात्राओं को उसकी हार्ड कॉपी दो दिसंबर तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। महाविद्यालय सात दिसंबर इन फॉर्म को ऑनलाइन अनुमोदित करेंगे। इसके बाद नौ दिसंबर तक बरेली, संभल, अमरोहा, 10 दिसंबर तक बिजनौर एवं मुरादाबाद और 11 दिसंबर तक पीलीभीत, रामपुर, बदायूं, शाहजहांपुर जिले के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा होंगे।