फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंशन में रेलवे... फुटओवर ब्रिज पर हादसा न हो जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत का उर्स और दिवाली पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट हो गई है। आशंका है कि कुल शरीफ के बाद जंक्शन पर भीड़ उमड़ेगी और दिवाली की वजह से भी सैकड़ों यात्री मौजूद होंगे। ऐेसे में एक साथ फुट ओवरब्रिज पर हादसा हो सकता है। इस आशंका से रेलवे का टेंशन बढ़ गया है।
विज्ञापन

रेलवे के फुटओवर ब्रिज पर भीड़ के कारण इलाहाबाद, वाराणसी, मुंबई आदि स्टेशनों पर हादसे हो चुके हैं। 25 अक्तूबर को आला हजरत उर्स का कुल शरीफ दोपहर ढाई बजे होगा। करीब एक घंटे बाद जायरीन घर वापस जाने के लिए जंक्शन और सिटी स्टेशन पहुंचेंगे। इसी दौरान काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस नई दिल्ली से जंक्शन पहुंचती है। इन ट्रेनों से लोग दीवाली पर घर भी आएंगे। दूसरी ओर प्लेटफार्म दो, तीन, चार और पांच पर कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस पहुंचती हैं और अलीगढ़ रूट की ट्रेनें भी रवाना होती है। एक साथ भीड़ प्लेटफार्म पर पहुंचेगी. जो पुल से अन्य प्लेटफार्म पर जाएंगें। दोनों तरफ से यात्रियों के फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ने से हादसा होने की आशंका है। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि एक साथ ओवर ब्रिज पर भीड़ न रुके। आरपीएफ का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें