फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाएं दुरुस्त करो, वरना संभालो अपना कान्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कान्हा के संचालक कामधेनु गोशाला ट्रस्ट ने अव्यवस्थाओं का हवाला देकर उन्हें दुरुस्त कराने की मांग की है। संचालक का कहना है कि सर्दियां आने वाली लेकिन वहां पर्याप्त टीन शेड तक नहीं हैं। जानवर क्षमता से ज्यादा हैं, नगर निगम अगर इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कराएगा तो वह संचालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम ने कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह का निरीक्षण कर तमाम अव्यवस्थाओं का भंडाफोड़ किया था। मंगलवार हुए निरीक्षण के दौरान उन्हें कान्हा में तीन गोवंश मृत मिले थे। इस पर मेयर ने 15 दिन में 30 गोवंश की मौत का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। वहीं, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मेयर के निरीक्षण को प्रायोजित करार दिया था। अब सामने आया है कि कान्हा के संचालक कामधेनु गोशाला ट्रस्ट ने मेयर उमेश गौतम एवं नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को कई पत्र लिखकर वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मगर अब तक इन पर ध्यान नहीं दिया गया है। गोशाला के संचालक आचार्य संजीव गौड़ का कहना है कि वहां क्षमता से ज्यादा गोवंश हैं, फिर भी अतिरिक्त शेड अब तक नहीं बने हैं जबकि सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है। गोशाला में कई सांड़ हैं, उनके लिए अलग बाड़ा नहीं बना है और वे आए दिन छोटे गोवंश को जख्मी कर देते हैं। नगर निगम इन व्यवस्थाओं का दुरुस्त कराए, अन्यथा वह कान्हा का संचालन नहीं कर सकेंगे।
समाजसेवा मंच ने दिया ज्ञापन
शनिवार को समाजसेवा मंच ने कमिश्नर को ज्ञापन देकर छह बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि कान्हा में अव्यवस्थाओं का दोषी कौन है, कितने गोवंश रखने की क्षमता है, कितने गोवंश की अब तक मौत हुई है, कितने गोवंश का नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया है और इस पर कितना खर्च हुआ है। ज्ञापन देने वालों में नदीम शमसी, राजेंद्र घिल्डियाल, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कान्हा के संचालकों ने कहा है कि अगर वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जाएंगी तो वे संचालन नहीं कर सकेंगे। उन्होंने अपनी दस लाख रुपये की जमानत राशि भी वापस करने को कहा है। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें