फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को दो सेक्टर में बांटकर चलाए जाएंगे ऑटो-ई रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घने इलाकों में जाम से मुक्ति और व्यवस्थित यातायात के लिए अब ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन शहर को दो सेक्टर में बांटकर किया जाएगा। शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस लाइंस स्थित रविंद्रालय में आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों ने व्यवस्थित यातायात, जाम से मुक्ति पर विचार रखते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

शहर के कई व्यस्त इलाकों में ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से अक्सर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे निजात के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन शहर को दो सेक्टर में बांटकर किया जाएगा। अलग-अलग सेक्टर के ऑटो, ई-रिक्शा पर अलग-अलग रंग की पट्टिकाएं होंगी। चालक वर्दी पहनने के साथ वाहन पर वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर लिखवायेंगे। एक सेक्टर का वाहन दूसरे सेक्टर में नहीं जा सकेगा। हालांकि, बुकिंग पर छूट होगी। अधिकारियों ने गोष्ठी में मौजूद वाहन चालकों को बताया कि जाम की समस्या से निजात और व्यवस्थित यातायात के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। गोष्ठी में एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार, आरटीओ जय शंकर तिवारी, एआरटीओ जेके गुप्ता आदि रहे। गोष्ठी के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस लाइंस से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने चौपला, अयूब खां चौराहा, श्यामगंज, सेटेलाइट आदि इलाकों में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें