फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर कॉरपोरेशन में गोलमाल, निदेशक ने रिठौरा में पकड़ी हेराफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पॉवर कारपोरेशन के निदेशक ने शनिवार को अचानक मीटर सेक्शन में छापा मारकर कई गड़बड़ियां पकड़ लीं। पुराने और नो डिस्प्ले मीटर की जांच में मानकों की अनदेखी पर कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बुलाकर नियमों के तहत काम किया जाए। रिठौरा उपकेंद्र पर और भी ज्यादा गड़बड़ियां मिलीं तो उन्होंने एसडीओ और जेई पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर किसी को भी परेशान नहीं किया जाए अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर निदेशक विजय कुमार अचानक सिविल लाइंस में शहरी विद्युत वितरण खंड प्रथम के कार्यालय पहुंचे। मीटर सेक्शन में जाकर चेक हुए पुराने मीटरों का स्टाक देखा। सैंपल के तौर पर उन्होंने कुछ मीटर चेक कराए। सुभाषनगर क्षेत्र के मीटर रीडिंग में गड़बड़ी मिली। पाया गया कि सुभाषनगर, मढ़ीनाथ क्षेत्र में चोरी न होने पर भी लाइन लॉस ज्यादा है। इस पर उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि मीटर में ही हेराफेरी हो रही है। उन्होंने इस क्षेत्र के जेएमटी हेमंत और शहनबाज पर कार्रवाई को कहा। निर्देश दिए स्मार्ट मीटर तेजी से लगवाए जाएं और बदलने के नाम पर उत्पीड़न न हो। चेकिंग में मीटर जब्त करने में निर्धारित नियमों का पालन किया जाए।
इसके बाद निदेशक सीधे समीक्षा करने पीलीभीत रवाना हो गए। रास्ते में रिठौरा उपकेंद्र देखा, निरीक्षण में सब कुछ गड़बड़ मिला। निदेशक ने एसडीओ अमर सिंह और जेई बृजपाल गौतम से नए कनेक्शन, राजस्व वसूली स्थिति, उपकेंद्र पर तकनीकी और ऊर्जा स्थिति की सही जानकारी मांगी, लेकिन कुछ नहीं बता पाए। निदेशक ने दोनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। रजिस्टर से पता चला कि एसई और एक्सईएन ने निरीक्षण कर चुके हैं, फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए इन दोनों अफसरों से जवाब तलब करने निर्देश चीफ इंजीनियर तारिक मतीन को दिए। एसई शहर एनके मिश्रा, तारिक जलील, एक्सईएन करम सिंह, उमेश सोनकर, रंजीत चौधरी, सत्यार्थ गंगवार, संदीप रावत, जेई पवन चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें