बरेली। शुक्रवार सुबह दस बजे से अशोक नगर फीडर पर बंच केबल डाला जाएगा। इससे शाम चार बजे तक नैनीताल मार्ग, बानखाना, श्रीनाथ पुरम, बीडीए कालोनी और कुमार एन्क्लेव लाइनों पर सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह जानकारी एक्सईएन विकास सिंघल ने दी है। बता दें कि त्योहार से पहले शहर में बिजली सप्लाई नेटवर्क सुधार कार्य शुरू हो गया है। कोहाड़ापीर से कुतुबखाना और जगतपुर में भूमिगत केबल चार्ज किए गए हैं, जिससे ओपन लाइनों फाल्ट आने पर वैकल्पिक सप्लाई तुरंत शुरू कराई जा सके। ब्यूरो