बरेली। सिटी शमशान भूमि में 10 अक्तूबर को दो फुट नीचे मटके में एक नवजात बच्ची मिली थी। इस घटना के चार दिन बाद भी इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को न नहीं दी गई। इसे खेदजनक बताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, किला थानाध्यक्ष और चाइल्ड लाइन के प्रभारी को नोटिस भेजते हुए इस मामले की पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।
एक मटके के नवजात बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई थी। यह बच्ची को सकुशल जिंदा बचा लिया गया। इस इलाज भी जिला महिला चिकित्सालय में हुआ। प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने इस पर खेद जाहिर किया है कि चार दिन बाद भी इस बच्ची के संबंध में कोई सूचना बाल कल्याण समिति (सीडब्लयूसी) को नहीं दी गई है। जबकि ऐसे मामलों में सबसे पहले सूचना सीडब्ल्यूसी को दी जानी चाहिए थी। उन्होंने सीएमएस, पुलिस और चाइल्ड लाइन इन तीनों से ही यह सूचना मांगी है कि यह बच्ची किन परिस्थितियों में मिली है। वर्तमान में किस स्थिति में है और कहां है। इस बाबत रिपोर्ट तत्काल बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराई जाए।