फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटलर प्लाजा का बंद कट खुलवाने को मेयर से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उद्योग बंधु की बैठक में मामला उठाने के बाद व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मेयर उमेश गौतम से मुलाकात कर बटलर प्लाजा के सामने डिवाइडर का बंद कट खुलवाने की मांग की। मेयर ने कहा कि शुक्रवार को वह स्वयं स्थिति देखकर अधिकारियों को आदेशित करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने पिछले दिनों शहर के विभिन्न डिवाइडर में जगह-जगह बने अनावश्यक कट बंद किए गएकरा दिए थे। यह कट यातायात पुलिस ने चिह्नित किए थे। बटलर प्लाजा के सामने डिवाइडर का कट बंद होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बटलर प्लाजा पहुंचने के लिए लोगों को व्यस्ततम चौकी चौराहा से घूमकर आना पड़ता है या फिर मिशन कंपाउंड गेट के सामने से उल्टी दिशा में आना पड़ता है। व्यापारियों ने बताया कि यह मुद्दा उद्योग बंधु की बैठक में भी उठाया जा चुका है। वे लोग एसपी ट्रैफिक से भी मिल चुके हैं। इस पर मेयर ने व्यापारियों से कहा कि शुक्रवार को वह स्वयं स्थिति देखेंगे, इसके बाद ही अधिकारियों को आदेशित करेंगे। इस दौरान नीलेश अग्रवाल, नाजिम, विशाल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें