फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला चौराहे पर फिर जाम, अब शोभायात्रा बनी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला चौराहे पर गुरुवार को फिर जाम लगा। डायवर्जन की वजह से यहां वैसे ही जाम की स्थिति बनी रहती है, गुरुवार को इधर से शोभायात्रा निकली तो और जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस भी फंस गई। दूसरे राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज विस्तार की वजह से चौकी चौराहा रोड की एक सर्विस लेन बंद की जा रही है। मंगलवार से चौपुला से मिशन साइड होकर चौकी चौराहा जाने वाली सर्विस रोड को बंद करके टीम काम कर रही है। इससे एसपी ट्रैफिक दफ्तर की साइड से ही छोटे वाहन निकल पा रहे हैं। बस, ट्रक आदि भारी वाहनों को जाने के लिए अब अयूब खां चौराहा रोड ही इस्तेमाल करना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होने से चौपुला पर जाम लगा। इसके बाद सुभाषनगर रामलीला महोत्सव की शोभायात्रा इधर आई तो फिर जाम के हालात बन गए। अयूब खां रोड पर दूर तक वाहन फंस गए। इनमें एंबुलेंस भी शामिल थीं। इनमें मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे थे। वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे। अव्यवस्था देखते हुए यातायात पुलिस के अलावा सिविल पुलिस का स्टाफ भी लगा तब स्थिति पर कुछ नियंत्रण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें