फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष नगर पुलिया का जाल टूटा, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर पुलिया के नीचे लगा लोहे का जाल ओवरलोड ट्रॉली निकलने से टूट गया, जिसके चलते यहां हादसे का खतरा पैदा हो गया है। यातायात बाधित होने के कारण दिन में कई बार यहां जाम की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन

सुभाष नगर पुलिया के नीचे से गुजरने वाले नाले पर लोहे का जाल पड़ा है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह रेलवे का सामान लेकर एक ओवरलोड ट्रॉली इस पुलिया से गुजरी तो नाले पर पड़ा यह लोहे का जाल टूट गया। इसकी वजह से कई लोग चोटिल होने से बचे। यह देखकर आसपास के लोगों ने टूटे जाल पर लोहे का एंगिल रख दिया ताकि लोग उसमें गिरें नहीं। इसके बाद वहां से वाहन निकलने के लिए जगह कम पड़ गई और दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। एक-दो बार तो पुलिस को यहां पहुंचकर यातायात नियंत्रित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें