फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर में इस बार भी पटाखा बाजार लगाने की अनुमति देने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले साल अमृतसर में दशहरा मेला के दौरान रेल ट्रैक पर खड़े 50 से ज्यादा लोगों के कटकर मरने की बड़ी घटना हो गई थी। इसके बाद यहां जिला प्रशासन ने सुभाषनगर में रेल लाइन के किराने पटाखा बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी थी। हालांकि बाद में दबाव में आकर अफसरों ने आंखों पर पट्टी बांधकर दुकानदारों को परमीशन जारी कर दी थी। प्रशासन ने इस बार फिर से अमृतसर दुर्घटना का हवाला देते हुए सुभाषनगर में पटाखा बाजार की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि यह पटाखा बाजार कहीं दूसरी जगह सुरक्षित जगह पर शिफ्ट की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन पिछले वर्ष ने सुभाषनगर में रेलवे लाइन के पास हर साल लगने वाले पटाखा बाजार को न लगने देने का फैसला लिया था। इसके लिए तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने पंजाब हादसे का जिक्र करते हुए रेल लाइन के पास पटाखा बाजार को संवेदनशील मानते हुए उस पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद सुभाषनगर में पहले की भांति रेल लाइन के नजदीक ही पटाखा बाजार लगने लगा था। यहां हर साल ही करीब तीन दर्जन दुकानें लगती हैं। खरीददारी के लिए यहां आसपास से हजारों लोग रेलवे लाइन क्रास करके गुजरते हैं। प्रशासन के अधिकारियों ने इसे इस बार भी खतरा माना है और यहां पटाखे की दुकानें लगाने की परमीशन न देने का फैसला लिया गया है। शहर में अन्य पटाखा बाजार के साथ सुभाषनगर में भी दुकानों को अनुमति फाइल आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इस पर आपत्ति लगा दी है। इससे यहां के पटाखा दुकानदार फिर से परेशान हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे लाखों रुपये के पटाखा बिक्री के लिए लाते हैं, लेकिन प्रशासन हर साल ही अड़ंगा लगा रहा है।
पटाखा बाजार के लिए अन्य जगहों की जांच शुरू
दिवाली पर अस्थायी पटाखा बाजार लगाने के लिए शहर के विभिन्न चिह्नित स्थानों पर प्रशासन को एनओसी देनी है। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद एसपी सिटी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है। शहर के विभिन्न स्थानों पर दिवाली के मौके पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानें और स्टाल लगाए जाते हैं। इसमें नैनीताल रोड पर मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड, डीएवी जूनियर हाईस्कूल, रामलीला मैदान मॉडल टाउन, यूनिवर्सिटी के सामने तुलसीनगर का मैदान, तिलक इंटर कॉलेज, रामलीला स्थल चौधरी तालाब, तिकोनिया कैंट, सदर बाजार में चर्च के पास, रामलीला मैदान हार्टमन और सीबीगंज थाने के सामने लोहिया बाजार के पार्क शामिल हैं।
विज्ञापन

सुभाषनगर में रेल लाइन की वजह से जनहानि का अंदेशा है। इसे देखते हुए वहां पटाखा बाजार लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस बाजार कहीं दूसरी जगह पर शिफ्ट कराया जाएगा। -मदन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें