फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने किया वादा, शहर में नहीं चलने देंगे हुक्का बार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौजवानों की नसों में धुएं के साथ जहर घोल रहे हुक्का बार अब पूरी तरह बंद होंगे। शुक्रवार को व्यापारियों ने एसएसपी से मिलकर शहर में कई स्थानों पर हुक्का बार चलने की शिकायत की तो उन्होंने सख्त एक्शन का वादा किया। कहा कि हुक्का बार संचालन की स्थिति में उन्हें सीधे सूचना दे सकते हैं, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के साथ कई व्यापारी शुक्रवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय से मिले। उन्हें कुछ संदिग्ध स्थानों के नाम भी बताए। कहा कि स्टेडियम रोड, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, पीलीभीत बाईपास, संजय नगर बाईपास, कर्मचारी नगर, रामपुर गार्डन व सिविल लाइंस आदि इलाकों में अवैध हुक्का बार चल रहे हैं। छापे और कार्रवाई से कुछ फर्क तो पड़ा है। अब हुक्का बार पहले की तरह धड़ल्ले से नहीं चल रहे हैं पर पूरी तरह बंदिश अभी भी नहीं लगी है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि वह इन पर पूरी तरह लगाम लगाएंगे। अगर संबंधित विभाग या थाना पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो व्यापारी उन्हें सीधे सूचना दे दें। वे मौके पर तत्काल कार्रवाई कराएंगे। पुलिस दोषियों पर रिपोर्ट भी लिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें