बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का नगर निगम पर सख्ती का असर कालीबाड़ी में शुक्रवार को भी दिखा। नगर निगम की टीम शुक्रवार को बरसात में भी सफाई करने पहुंची।
पिछले बार शहर पहुंचे प्रभारी मंत्री कालीबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने के दौरान गंदगी से होकर गुजरे थे। इस पर मंत्री ने खासी नाराजगी भी जताई थी। मंत्री के जाने के बाद निगम अफसर कई दिन तक तो सोते रहे लेकिन बृहस्पतिवार को उनके दोबारा आने से दो दिन पहले सक्रिय हो गए। इसके बाद नगर निगम की टीम पिछले तीन दिन से वहां लगातार सफाई को पहुंच रही है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बरसात होने के बावजूद निगम टीम वहां सफाई को पहुंची।