फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ रुपये का पंजीकरण पर चल रहे हुक्का बार का प्रमाणपत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रामपुर गार्डन में धनवंतरि चौराहा स्थित सिसिली कैफे एंड बेकर्स नाम के रेस्टोरेंट में सोमवार रात पुलिस की कार्रवाई के बाद जो कागजात मिले उनमें सौ रुपये का रजिस्ट्रेशन भी था। एफएसडीएम के अफसरों का दावा है कि यह निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन होने वाले पंजीकरण पर उनके विभाग का कोई अंकुश या सीधा हस्तक्षेप नहीं होता है। ये पंजीकरण विभागीय नियमों के तहत कोई भी करा सकता है। बहरहाल विभाग लाखों का धंधा करने वाले हुक्का बार व रेस्टोरेंट को बचाने के तौर तरीके अपना रहा है। सारे कानूनी दांवपेंच भी उनको बता रहा है। इसके चलते पुलिस भी कोई कार्रवाई करने में असहाय नजर आ रही है।
विज्ञापन

शहर में चल रहे करीब 50 हुक्का बार के धंधे पर एफएसडीए के अफसर पूरी तरह मेहरबान दिख रहे हैं। सौ रुपये के पंजीकरण पर चल रहे अभी तक चार हुक्का बार ही पकड़े गए हैं। बाकी पुलिस और एफएसडीए अधिकारी देख ही नहीं पा रहे हैं या उनकी मूक सहमति है। मंगलवार सुबह जिला अभिहीत अधिकारी धर्मराज मिश्रा ने रामपुर बाग में पकड़े गए सिसिली कैफे एंड बेकर्स का पंजीकरण रद्द करने के निर्देश खाद्य अधिकारी देवेंद्र कुमार आजाद को दिए थे। आजाद ने इसे निरस्त किया या नहीं किया, इसकी जानकारी मिश्रा नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि वह अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्त होने के कारण फीडबैक नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें