फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड अफसर हैरान.. छापों में तो मिलती नहीं, कचरे में कहां से आई इतनी पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण की टॉप टेन रैंकिंग में जगह पाने से चूके कैंट अफसरों ने अब नए सिरे से कोशिशें शुरू करते हुए पॉलीथिन के खिलाफ अभियान शुरू किया है। कुछ दिनों पहले दुकानों पर छापे मारे गए थे लेकिन इस दौरान सिर्फ दस किलो पॉलिथीन ही बरामद हो पाई थी लेकिन अब कचरे के ढेरों और नाले-नालियों की सफाई कराई गई तो कैंट बोर्ड के गोदाम में देखते-देखते पांच क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठी हो गई है। कैंट बोर्ड के अफसर कचरे में इतनी पॉलिथीन और प्लास्टिक मिलने से हैरान हैं।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड अफसरों ने एक साथ दो लक्ष्य पाने के लिए ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने की कवायद शुरू की है। लोगों को साफसफाई के साथ पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक से भी दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पिछले दिनों पॉलिथीन रोकने के लिए दुकानों पर छापे मारे गए लेकिन इन छापों में सिर्फ दस किलो पॉलिथीन मिली तो अफसर मायूस हो गए। मगर हाल ही में कचरे के ढेरों और नाले-नालियों की सफाई में सवा पांच क्विंटल से ज्यादा पॉलिथीन निकलने से उनकी बांधें खिल गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कैंट क्षेत्र में कचरे से एक हजार किलो तक पॉलीथिन निकल सकती है। इसे प्लास्टिक बेलिंग मशीन से कंप्रेस कर गोदाम में रखा जाएगा। इसका क्या उपयोग किया जाए, यह बाद में तय होगा।
दो साल से फजीहत झेल रहा है बरेली कैंट बोर्ड
2017 में हुए सर्वेक्षण में देश के 63 कैंट बोर्ड में से बरेली कैंट बोर्ड का नंबर 61वां था। इस रैकिंग से भारी फजीहत होने के बाद ही सुधार की कवायद शुरू की गई। काफी कोशिशों के बाद 2018 की रैंकिंग में भी बरेली कैंट 43वें पायदान तक ही पहुंच सका। इस बार अफसर टॉप टेन में जगह चाहते हैं। हालांकि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कमी से यह उम्मीद बहुत मजबूत नहीं लग रही।
विज्ञापन

लोगों का सहयोग मिले तो स्वच्छता रैंकिंग में तेजी से सुधार हो सकता है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। पॉलिथीन बैन और सफाई के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कचरे से भी पॉलीथिन निकाली जा रही है। - मनोज तिवारी, सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें