फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के पांच कर्मचारियों का वेतन रोकने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी मतदाता सूची के सत्यापन करने में दिलचस्पी नहीं रहे हैं। इस पर नवाबगंज के एसडीएम ने बीएसए को इन कर्मचारियों को वेतन रोकने के निर्देश दे दिए हैं। मतदाता सूची की सत्यापन रिपोर्ट से यह सामने आया है कि मॉॅडल प्राइमरी स्कूल खाईखेड़ा की शिक्षामित्र केसरवती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर की अनुदेशक मनोरमा भारती, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज नवाबगंज के अनुदेशक गजेंद्र सिंह, जूनियर हाईस्कूल मधुनगला के अनुदेशक भानुप्रताप सिंह और पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरहरपुर मटकली की सहायक अध्यापक अंजू रानी की प्रगति रिपोर्ट शून्य है। एसडीएम ने निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य में रुचि न लेने पर इन सभी के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई करने की संस्तुति बीएसए तनुजा त्रिपाठी को कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें