बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में सोमवार को आलमगीरी गंज स्थित काशीनाथ धर्मशाला में बुजुर्गों को भोज और सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंडल अध्यक्ष नीलिमा पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में 26 बुजुर्गों को भोजन कराने के बाद उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान बुजुर्गों ने अपनी यादें साझा की तो उनकी आंखें नम हो गईं। यहां जिलाध्यक्ष महिला वाणी पाराशरी समेत नरेंद्र मिश्रा, महेश पंडित व अन्य मौजूद रहे।