फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर था पूरा ‘एतबार’ इसलिए ‘अपना टपरी’ में चला रहे थे हुक्का बार

Sun, 22 Sep 2019 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर में रेस्टोरेंट के लाइसेंस पर अवैध रूप से चल रहे तमाम हुक्का बार के खिलाफ तमाम शिकायतों के बाद भी पुलिस तो उन पर कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुई, दबाव में एक-दो बार छापे मारने की दिखावटी कार्रवाई भी की तो इन रेस्टोरेंट को क्लीन चिट दे दी, लेकिन शनिवार को एफएसडीए के अफसरों के छापे में युवाओं और छात्र-छात्राओं को नशा परोस रहे हुक्का बार के साथ पुलिस की भी पोल-पट्टी खुलकर सामने आ गई। हालांकि एफएसडीए अफसरों ने भी तीन रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलने की पुष्टि होने के बावजूद लाइसेंस सिर्फ एक का सस्पेंड किया।

विज्ञापन


शहर के डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन और दूसरे पॉश इलाकों में चल रहे अवैध हुक्का बार के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कई बार पुलिस ने छापे भी मारे लेकिल उसे किसी रेस्टोरेंट में कुछ नहीं मिला। शनिवार को एफएसडीए की टीम ने शनिवार दोपहर जिला अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में डीडीपुरम के ऐक्वेरियंस, राजेंद्रनगर के ब्रू बेरी बार और मॉडल टाउन के अपनी टपरी हुक्काबार में छापा मारा।

डीडीपुरम के ऐक्वेरियंस में टीम को हुक्का पीते हुए तो कोई नहीं मिला लेकिन किचिन में टूटे हुए हुक्के और उनमें इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग फ्लेवर के साथ काफी सामान मिला। पता चला कि शुक्रवार रात तक यह हुक्काबार चल रहा था। यहां से एफएसडीए की टीम मॉडल टाउन के रेस्टोरेंट ‘अपनी टपरी- यारबाजी का अड्डा’ पहुंची। यहां एक पार्टी की तैयारी चल रही थी। यहां एक केबिन में करीब छह हुक्के रखे मिले, साथ ही एक अलमारी में हुक्के के फ्लेवर से भरे कई डिब्बे मिले। इनमें कई तंबाकू वाले फ्लेवर भी थे। मैनेजर शिवम गुप्ता सिर्फ रेस्टोरेंट का लाइसेंस दिखा पाए। टीम ने हुक्के और बाकी सामान सील कर रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। इसके बाद टीम एसएसडी प्लाजा के ब्रू बेरी रेस्टोरेंट पहुंची। यहां भी छानबीन में एक अलमारी में हुक्के और उनके फ्लेवर से भरे डिब्बे मिले। इन सभी रेस्टोरेंट में टीम को खराब सब्जियां भी मिली जिसे नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन


सुबह से ही अलर्ट थे फिर भी फंस गए
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक लगातार शिकायतें पहुंचने के बाद हुक्काबार के संचालक शनिवार को सुबह से अलर्ट थे लेकिन इसके बावजूद नहीं बच सके। एक हुक्काबार के संचालक ने छापे की आशंका जताते हुए सुबह ग्राहकों को लौटा दिया था और शाम को माहौल ठीक होने पर ही आने को कहा था। अनुमान लगाया गया कि किसी माध्यम से उन्हें पहले ही छापे की सूचना मिल गई थी।

खुद फंसा तो दूसरों के भी नाम गिनाने लगा
मॉडल टाउन के रेस्टोरेंट अपनी टपरी के मैनेजर शिवम में टीम के सामने पहले तो गलती होने की बात की। टीम ने कार्रवाई करने की बात की तो अधिकारी को क्षेत्र में चल रहे अन्य हुक्काबारों की भी जानकारी देने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारी को इंटरनेट पर नियम पढ़ाने की भी कोशिश की।

सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं
शहर के पॉश इलाकों में हुक्काबार सुरक्षा के इंतजाम को ताक पर रखकर चल रहे हैं। कोई दुर्घटना होने की स्थिति में यहां बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। अवैध होने के चलते बिलकुल बंद कमरों में बार चलती हैं। मॉडल टाउन स्थित अपनी टपरी हुक्का बार में तो दीवारों को डिजाइन के नाम पर अंडे की क्रेट चिपका रखी थीं। जो कि बहुत ज्वलनशील होती हैं। एसएसडी प्लाजा में चल रही ब्रू बेरी हुक्का बार में भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले। कुछ दिन पहले एसएसडी प्लाजा में ही शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें