बरेली। भरतौल में रहने वाले एक वृद्ध का बेटा सेना में सिपाही है। अप्रैल महीने में वह छुट्टी पर घर आया था। तभी से लापता है। वृद्ध ने एसएसपी से से बेटे की लोकेशन निकलवाकर तलाश कराने की मांग की है। उन्होंने एसपी क्राइम को निर्देशित किया है।
बुजुर्ग दीवान सिंह ने बताया कि
उनका बेटा जयंत ऐरी सेना में सिपाही है। वह छुट्टी पर घर आया था। चार अप्रैल को सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। तब से लापता है। उन्होंने कैंट थाने में बेटे की गुमशुदगी लिखाई थी पर आज तक उसका पता नहीं लगा। बताया कि इस बीच कभी-कभी उसके नंबर से मेसेज आता है और वह अपने कागजात व आधार कार्ड को व्हाट्सएप करने को कहता है। वह घर आने से इंकार करता है। सेना से कई पत्र आ चुके हैं। वह चाहते हैं कि बेटे का नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश कराई जाए।