बरेली। कैंट क्षेत्र में गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत बैन के बावजूद पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों पर गाज गिरी। कैंट बोर्ड की टीम ने 20 से ज्यादा दुकानों पर छापामारी कर सात किलो पॉलीथिन जब्त की और पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कैंट बोर्ड के मुख्य सफाई निरीक्षक दीप सक्सेना ने बताया कि छापेमारी के दौरान प्रत्येक दुकान, जहां पॉलीथिन बरामद हुई, उनसे दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। अगर दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग बंद नहीं करेंगे तो अगली कार्रवाई में भारी जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विकास, सूर्यप्रकाश व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।