फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग यात्रा भत्ता बढ़ा, गैरजरूरी भत्ते समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रोत्साहन के लिए दिए जाने वाले कई भत्तों को प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फरमान जारी कर दिया है। इसमें द्विभाषी प्रोत्साहन भत्ता, कंप्यूटर संचालन प्रोत्साहन भत्ता, स्नातकोत्तर भत्ता, कैश हैंडलिंग भत्ता, परिजयोजना भत्ता (सिंचाई विभाग), स्वैच्छिक परिवार कल्याण कार्यक्रम के अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता समाप्त किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र बहादुर सिंह के जारी आदेश में कहा गया है कि पहले ये भत्ते भले ही जरूरी रहे हों लेकिन अब इनकी जरूरत नहीं है। इन्हें समाप्त करने से सरकार पर पड़ रहे बोझ से कुछ हद तक राहत मिलेगी। साथ ही, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल की ओर से जारी आदेश में दिव्यांग प्रधानाध्यापक को मिलने वाला यात्रा भत्ते को 750 से बढ़ाकर एक हजार और दिव्यांग शिक्षक को मिलने वाले यात्रा भत्ता को 6 सौ से 8 सौ रुपये किए जाने को कहा गया है। दिव्यांग शिक्षकों का भत्ता बढ़ाए जाने पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन के निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें