बरेली। रामगंगा आवासीय परियोजना के जो सेक्टर विकसित नहीं हुए हैं, वहां का कोई आवंटी अगर अपने प्लाट लौटाना चाहता है तो बीडीए उसका भुगतान करेगी। साथ ही तय प्रावधानों के तहत उसका ब्याज भी मिलेगा। आवंटियों को यह भी सहूलियत दी जा रही है कि अगर वह प्लाट बदलाना चाहें तो भी वह बीडीए को इसके लिए आवेदन कर सकता है।
इस आवासीय परियोजना में बीडीए कई सेक्टर विकसित नहीं कर पाया है। हालांकि बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने हाल में सेक्टर तीन व छह में बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य सुविधाओं के लिए कुछ समय पहले ही काम शुरू कराए हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि बीडीए जिन सेक्टरों में मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सका है। वहां का कोई आवंटी अगर अपने प्लाट को लौटाना चाहता है तो वह बीडीओ को आवेदन कर सकता है। पूर्व में कुछ आवंटियों के प्लाटों को वापस भी लिया गया है। इस रकम को ब्याज सहित करने की व्यवस्था है। इसके अलावा अगर कोई आवंटी एक से दूसरी जगह पर प्लाट का ट्रांसफर चाहता है तो बीडीए ने ये सुविधा भी मुहैया करा रहा है।