फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पीलीभीत जिले में राशन कार्ड धारकों की सूची से हटाए गए एक हजार नाम, जोड़े जाएंगे नए पात्र

Tue, 10 Sep 2019 04:23 PM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक हजार उपभोक्ताओं को अगस्त में राशन कार्ड धारकों की सूची से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही यह भी खबर है कि राशन कार्ड से लगातार तीन महीने तक राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। उनके स्थान पर नए राशन कार्ड धारकों के नाम जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन


जिले में कुल 888 राशन की दुकानें हैं। इन दुकानों से करीब पौने चार लाख परिवारों को सस्ते दामों पर राशन मुहैया कराया जाता है। राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक माह पांच किलो राशन प्रति सदस्य के हिसाब से मिलता है। राशन में दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं शामिल है।

जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जब कोई कार्डधारक तीन माहीने तक लगातार राशन नहीं लेता है, तो यह मान लिया जाता है कि उसे सस्ते राशन की जरूरत नहीं है या वह जिला छोड़कर चला गया है। इसी आधार पर उसे अपात्र मान कर उनका नाम सूची से हटा दिया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगस्त में ऐसे राशन कार्ड धारकों की सूची में करीब एक हजार लोग थे। इनका नाम सूची से हटाकर उनके स्थान पर नए राशन कार्ड धारकों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें