फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान निदेशक के सामने कैंट निवासियों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कैंट बोर्ड के प्रधान निदेशक से मिलने पहुंचे स्थानीय निवासियों को जब उनसे नहीं मिलने दिया गया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने यहां के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कैंट बोर्ड के प्रधान निदेशक एनवी सत्यनारायण कैंट बोर्ड का दौरा करने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे कैंट बोर्ड में निदेशक ने अधिकारियों से मुलाकात की और पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों और सुझावों की जानकारी ली। इसी दौरान कैंट के निवासी भी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि कैंट के कर्मचारियों ने निवासियों को प्रधान निदेशक से मिलने आश्वासन देकर काफी देर तक बाहर रोके रखा। इस पर आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। निवासियों ने आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को दूर कर बदहाल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। साथ ही कैंट हॉस्पिटल में एक डॉक्टर पर अल्ट्रासाउंड मशीन का दुरुपयोग करने क ा आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। नारेबाजी होने के बाद प्रधान निदेशक ने निवासियों से मुलाकात की और समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में सपा के पूर्व प्रवक्ता योगेश यादव, इमरान, अश्वनी शर्मा, सोनू कनौजिया, नफीस खान व अन्य मौजूद रहे।
साई स्टेडियम का किया निरीक्षण
पिछले करीब साल भर से कैंट के व्यापारी, कर्मचारी, निवासियों की समस्याओं की जानकारी लेने के लिए निदेशक एनवी सत्यनारायण ने बुधवार दोपहर बाद सदर, आरए बाजार, बीआई बाजार और साईं स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों से वार्ता कर समस्याएं जानीं। साफ-सफाई और निर्माण संबंधी जानकारियां ली। साथ ही, समस्याओं को नोट कर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस दौरान कैंट बोर्ड के एई आरके माहेश्वरी, जेई एसपी सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक दीप सक्सेना व अन्य अधिकारी कर्मचारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें