बरेली। गांधीपुरम के निवासियों ने सोमवार को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुधारने को लेकर ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि सफाईकर्मी 15-15 दिन में आते हैं और डोर-टू-डोर एजेंसी वाले लोगों से 50 के बजाय सौ रुपये वसूल रहे हैं। इस पर अपर नगर आयुक्त ने उन्हें बताया कि डोर-टू-डोर एजेंसी का ठेका निरसत हो चुका है। पिछले दिनों इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लगाया गया था लेकिन वह स्थगित हो गया है। जल्दी ही इसकी व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सौरभ जैन, मोहन भट्ट, अरुण कुमार, विवेक रस्तोगी, अभय चौबे आदि मौजूद रहे।