फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज चेयरमैन शहला प्रकरण : एक्सईएन ने व्यस्तता बताते हुए जांच करने से खड़े किए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज की चेयरमैन शहला ताहिर के खिलाफ जांच करने से पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने हाथ खड़े कर दिए हैं। एक्सईएन ने इसका कारण शाहजहांपुर और बरेली दोनों जिलों का चार्ज होने की वजह से अपनी व्यस्तता को बताया है। एक्सईएन ने इस संबंध में एडीएम प्रशासन को पत्र लिखा है। इसके बाद शहला के खिलाफ जांच फिलहाल लटक गई है।
विज्ञापन

शहला ताहिर के खिलाफ नगर पालिका के 14 सभासदों ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद से उनके फर्जी दस्तखत कराकर गुपचुप तरीके से लाखों के प्रस्ताव पास करा लेने की शिकायत की थी। उनका कहना था कि ये प्रस्ताव क्या थे, उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। कुछ समय पहले इतना बड़ा फर्जीवाड़ा होने का खुलासा हुआ तो वे दंग रह गए। कमिश्नर ने डीएम को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए तो एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने पीडब्ल्यूडी पीएमजीएसवाई के एक्सईएन नरेश चंद्रा को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया और उन्हें जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया मगर एक्सईएन ने इस प्रकरण की जांच करने से ही हाथ खड़े कर दिए। उन्होंनेे एडीएम प्रशासन को भेजी चिट्ठी में कहा है कि बरेली के एक्सईएन बीमार होने के कारण अवकाश पर हैं। इस कारण उनके पास शाहजहांपुर के साथ ही बरेली का भी अतिरिक्त चार्ज है। समय की कमी के कारण उनके लिए यह जांच कर पाना मुमकिन नहीं है। उन्होंने एडीएम से इस जांच की जिम्मेदारी किसी और अधिकारी को देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें