बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभारी जिला जज जेके सिन्हा ने बरेली बार एसोसिएशन के प्रांगण में झंडा फहराया। झंडारोहण सुबह दस बजे किया गया। इस मौके पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के अलावा बार के सचिव अमर भारती, अधिवक्ता अनिल भटनागर, सुरेंद्र पांडे, अमजद सलीम, नईम आदिल खां आदि मौजूद रहे। रवींद्र भारती ट्रस्ट की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करके पीसीएस (जे) में चयनित होने वाले 6 व एचजेएस में कामयाब होने वाले दो अभ्यर्थियों को सम्मानित भी किया गया।