फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और डीएम ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति के तराने गुंजायमान रहे। सुबह स्कूली बच्चों ने फेरी निकालकर राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन

मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने आयुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और भारतीय संविधान के संकल्प की शपथ दिलाई। शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया गया। कमिश्नर ने कहा कि देश की आजादी में छोटे से लेकर बड़े तबके तक के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमें कमजोर वर्ग के लोगों को दबाना नहीं, बल्कि देश की प्रगति में सबको साथ लेकर चलना है। इस अवसर पर समाजसेवी जेसी पालीवाल सहित कमिश्नर कार्यालय के कई कर्मचारियों ने विचार व्यक्त किए।
कलक्ट्रेट में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीदों को नमन कर जनपद वासियों को 73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें आजादी ऐसे ही नहीं मिली है। इस अवसर पर डीएम ने शहीदों के परिवार वालों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट परिसर में द्रोपदी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य गीता शर्मा सहित बालिकाओं को डीएम ने सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति सद्भावना रैली निकाली गई। एनसीसी, पुलिस, होमगार्ड, स्काउट गाइड आदि ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें