फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में जर्जर बिल्डिंग का गिरा मलबा, बचे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों नगर निगम ने शहर में जर्जर भवनों का सर्वे कराया तो सिर्फ दो भवन ही मिले। अब अन्य जर्जर भवनों का मलबा टूटकर सड़क पर गिर रहा है। शनिवार ऐसा ही बड़ा बाजार में हुआ और राहगीर जख्मी होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में काशीनाथ ज्वेलर्स की दुकान के पास वक्फ बोर्ड की एक काफी पुरानी दो मंजिला इमारत है। यह इमारत जर्जर होने के चलते भीड़ भरे इलाके में खतरा बनी हुई लेकिन नगर निगम को जर्जर भवनों के सर्वे में नजर नहीं आई। शनिवार शाम करीब चार बजे ऊपरी मंजिल में लगे रोशनदान के टुकड़े टूटकर सड़क पर गिर पड़े। पास के ही व्यापारी धर्मेश अग्रवाल ने बताया, गनीमत रही कि उस दौरान वहां से कोई राहगीर नहीं गुजरा वर्ना हादसा होना तय था। बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम ने शहर में जर्जर भवनों का सर्वे कराया था। इसमें आर्य समाज अनाथालय परिसर स्थित डीएवी विद्यालय और पुराना शहर के भवन मालिक को नोटिस दिया गया। इसके अलावा निगम टीम को पूरे शहर में कहीं कोई जर्जर भवन नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें