फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरा पेड़, बदायूं रोड जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक होकर बदायूं जाने वाले हाईवे पर शुक्रवार रात गिरे विशालकाय पेड़ से जाम लग गया। देर रात तक पेड़ नहीं हटाया जा सका तो पुलिस ने वाहनों को चौपुला की ओर डायवर्ट कर दिया। मौके पर भी थोड़ा रास्ता बनाकर छोटे वाहन निकाले गए।
विज्ञापन

अचानक मौसम खराब होने के कारण आंधी-बारिश से बदायूं हाईवे पर कैंट क्षेत्र के कांधरपुर में शुक्रवार शाम पाकड़ का एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। कैंट पुलिस ने पेड़ हटवाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हटा पाई। जेसीबी बुलाकर भी पेड़ को हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर तक वहां जाम जैसे हालात बने रहे। रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चालू होने के कारण यहां पहले से ही जाम जैसे हालात रहते हैं। इंस्पेक्टर कैंट अवनीश यादव ने बताया कि पेड़ के एक हिस्से को हटाकर पुलिस की एक टीम छोटे वाहनों को निकाल रही है। वन विभाग को पेड़ गिरने की सूचना दी गई है। वनविभाग टीम के आने पर ही पेड़ को हटाकर पूरा रास्ता खुलवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें