फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनेहटी में बिना परमिशन लोड हो रहीं ट्रालियां 

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रक ऑनर्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम से शिकायत की है कि चनेहटी में सीमेंट और खाद के गोदाम से बगैर कमर्शियल परमिट के ट्रैक्टर ट्रॉलियां माल की ढुलाई कर रही हैं। इससे ट्रक मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। इसमें शिकायत की गई है कि अवैध तरीके से दौड़ रहीं ट्रैक्टर ट्रालियों से हादसे की भी आशंका बनी रहती है। जिन इलाकों में ट्रक नहीं जा सकते, वहां छोटे वाहनों से सीमेंट और खाद की ढुलाई की जाए तो सरकार को राजस्व का लाभ होने के साथ कारोबार भी बढ़ेगा। ट्रैक्टर ट्रॉलियां कृषि कार्य के लिए स्वीकृत हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से इनके संचालन पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में शोभित सक्सेना, अमरजीत बख्शी, इरफान अली, वीर सिंह, लईक अहमद, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें