फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट तक निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला कार्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली और 11 सूत्रीय ज्ञापन एसीएम तृतीय ब्रजपाल सिंह और तहसीलदार आशुतोष गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील जैन ने कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों का जिक्र किया और राज्य सरकार द्वारा मांगे पूरी न करने पर चिंता भी जताई। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, चरणबद्घ आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के चयेरमैन डॉ. अंचल अहेरी ने कहा कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, केंद्र के सामन किराया भत्ता, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित कई बिंदु शामिल हैं। इस मौके पर विवेक शर्मा, राधारमण शर्मा, सर्वेश शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, जगपाल भाटी, ललित कुमार, देवदत्त चौधरी, डॉ. योगेश शर्मा, विवेक दुबे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें