बरेली। बार-बार गड्ढों में वाहन फंसने की शिकायतों के बाद जल निगम के अफसरों की नींद टूट गई है। शुक्रवार रात श्यामगंज पुल के नीचे पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया है।
पिछले दिनों पाइपलाइन बिछाने के लिए जल निगम ने पूरे श्यामगंज इलाके की सड़कें खोदकर बर्बाद कर दिया था। जल निगम ने यहां पर शाहजहांपुर रोड, मौलाना इंटर कॉलेज के तीन ओर, फलमंडी, गुड़मंडी रोड और कालीबाड़ी रोड पर सड़क की खुदाई की थी। पाइपलाइन डालने के बाद पाइपलाइन के गड्ढे को खाली मिट्टी से भर दिया गया। इसके चलते बारिश में मिट्टी बैठी तो यहां वाहन धंसने शुरू हो गए। इसको लेकर पिछले दिनों व्यापारियों ने भी नगर निगम में शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को जल निगम ने श्यामगंज पुल के नीचे से गड्ढे भरने की शुरुआत कर दी है।