बरेली। सरकार की और प्रबंधन की गलत नीतियों के विरोध में जीआईईएआईए बरेली यूनिट के सभी सदस्यों ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के मंडलीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के सचिव मनोज वैश्य ने बताया कि सरकार जब तक उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे। इसी क्रम में 14 अगस्त को भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो