बरेली। इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली स्मार्ट सिटी का रविवार को एक होटल में अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन साधना रस्तोगी व डिस्ट्रिक्ट सचिव रेनू अग्रवाल की उपस्थिति में समारोह हुआ। टूगेदर वी कैन थीम पर आधारित कार्यक्रम में विदूषी शर्मा को अध्यक्ष, ममता सचिव, दीप्ति शर्मा को कोषाध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया। यहां सोनिया साहनी, शिखा रायजादा व अन्य सदस्य मौजूद रहीं।