बरेली। 29 जुलाई से चार अगस्त तक मनाए जाने वाले बोन एंड ज्वॉइंट डे की शुरुआत सोमवार यानी आज से होगी। पहले दिन आर्थोपेडिक एसोसिएशन से जुड़े सभी आर्थोपेडिक डॉक्टर्स की ओपीडी निशुल्क रहेगी। इस ओपीडी में डॉक्टर एक मरीज का चयन कर उसका निशुल्क ऑपरेशन करेंगे। इसके लिए बरेली आर्थोपेडिक एसोसिएशन की मीटिंग रविवार को आईएमए सभागार में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि वीक में बैनर एवं सेमिनार के जरिए स्कूल, कॉलेज और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसमें हड्डियों को मजबूत रखने के उपाय बताए जाएंगे। सचिव डॉ. आरके सिंह ने बताया कि वीक को सफल बनाने के लिए सभी डॉक्टर्स का आह्वान किया गया है।