फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार की नीलामी को लेकर निगम में हंगामा, पार्षद पति ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में बुधवार को सीबीगंज सब्जीमंडी की नीलामी के दौरान हंगामा हो गया। पार्षद पति चंद्रप्रकाश गुप्ता और ठेकेदार ने इसमें गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से शिकायत की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सीबीगंज की सब्जीमंडी का ठेका करीब पांच लाख रुपये में हुआ था। मगर कार्यकारिणी में आपत्ति के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद बुधवार को दोबारा नीलामी प्रक्रिया हुई। इसमें छह लाख रुपये से बोली शुरू हुई और 6.07 लाख रुपये में ठेका नीलाम हो गया। इस दौरान पार्षद पति चंद्र प्रकाश गुप्ता और ठेकेदार राजीव कुमार गुप्ता ने विरोध किया। कार्यकारिणी सदस्यों से भी उनकी नोकझोंक हुई। उनका आरोप था कि वह समय रहते नीलामी में पहुंच गए थे लेकिन सांठगांठ कर उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया। इसको लेकर राजीव ने नगर आयुक्त से लिखित शिकायत कर मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है। आरोपों की पुष्टि के लिए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें