फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सरकारी स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दी। विधायक शशांक वर्मा ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक जर्जर स्कूलों का चिह्नीकरण कराने के और उनका निर्माण शीघ्र चालू कराने की बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक व बीईओ दिनेश वर्मा ने दीप जलाकर किया। शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष संतोष मौर्य, विश्वनाथ, संदीप चौरसिया ने प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि तराई क्षेत्र में स्कूलों की हालत बेेहद खराब है। पूरे ब्लॉक क्षेत्र में 20 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जिनके भवन जर्जर हो चुके हैं। अध्यापकों को पढ़ाने में समस्या आ रही है। ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर लिया गया है। उनका निर्माण शीघ्र किया जाएगा। उसके बाद छेदुई पतिया, चखरा, दुबहा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सोनू, सिमरन जहां, प्राची, किस्मती आदि बच्चों ने मां शारदे, पांव में पायल, देश है वीर जवानों का आदि गीत प्रस्तुत कर अध्यापकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम यादव ने किया। इस दौरान हनुमंत शरण, छविनाथ, इंद्रेश जोशी, रिटायर्ड शिक्षक बाबू शंकर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें