बरेली। अब आपके पासपोर्ट की वैद्यता समाप्त होने के नौ माह और सात माह पहले ही आपके मोबाइल पर दो बार में इस संबंध में अलर्ट मिल जाएगा। इसके अलावा विभाग द्वारा पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए एक लिंक भी एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा। विभाग की इसके पीछे की मंशा लोगों को फर्जी वेबसाइट्स से बचाने की है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी एम. नसीम ने बताया कि वीजा धारकों को असुविधा न हो इसलिए इसे शुरू किया गया है। संवाद