बरेली। एनएचएम की टीम ने गुरुवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्हाेंने साफ सफाई और बेहतर करने के निर्देश सीएमएस को दिए। उन्होंने मरीजों से बात कर उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। एनएचएम की टीम ने सीएमएस से अस्पताल की अन्य व्यवस्था पर जानकारी ली। हालांकि सीएमएस ने एनएचएम की टीम को यह नहीं बताया कि उनके अस्पताल का आरओ सिस्टम खराब है। बता दें कि बीते तीन दिनों से महिला अस्पताल का आरओ व सबमर्सिबल तीन दिन से खराब पड़ा है। सीएमएस का कहना है कि इस संबंध में पत्र लिखकर उसे सही करने के निर्देश दिए गए हैं अगले दो दिन में उसे ठीक करा दिया जाएगा।