फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरेंस-डे: पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स से छुटकारा दिलाने का वादा

विज्ञापन
वेटरेंस-डे: पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स से छुटकारा दिलाने का वादा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
यूबी एरिया के जीओसी ने कहा- इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखेंगे पत्र
विज्ञापन

बरेली। ‘विषम परिस्थितियों में भी सरहद पर तैनात रहकर देश की रक्षा करने वाले जांबाज भले ही अब सेवानिवृत्त हो गए हैं लेकिन उन्हें भी कार्यरत सैनिकों की तरह ही सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। टोल टैक्स से छूट का लाभ पूर्व सैनिकों को मिले, इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र लिखा जाएगा।’ यह वादा यूबी एरिया के जीओसी लेफ्टीनेंट जनरल सीपी मोहंती (अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) ने पूर्व सैनिकों से किया। कहा, अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स से छुटकारे का तोहफा भारत सरकार दे सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को जाट रेजीमेंट सेंटर में वेटरेंस-डे के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। जिमभनेजियम में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसमें ईसीएचएस में मेडिकल सुविधाओं को और विस्तार देने, अलॉटेड कैंटीन के अलावा अन्य किसी भी यूनिट की कैंटीन से सामान खरीदने की अनुमति मिलने, पूर्व सैनिकों के दिव्यांग आश्रितों को भी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने और पूर्व सैनिकों को टोल टैक्स से मुक्त करने की मांग की गई। इस पर जीओसी ने ईसीएचएस, कैंटीन और आश्रित संबंधी मांगों को नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही, टोल टैक्स से मुक्ति की मांग पर कहा कि वर्तमान में देश सेवा कर रहे जवान और अफसर भी आगे चलकर पूर्व सैनिक बनेंगे। कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने अपना जीवन सेना को समर्पित कर देश की सेवा की है। इसका प्रतिफल उन्हें मिलना चाहिए। भारत सरकार पूर्व सैनिकों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है लेकिन उसमें टोल टैक्स से छूट की सुविधा नहीं है। यह सुविधा भी पूर्व सैनिकों को मिले इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें