फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकालकर ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शासन के निर्देश पर शनिवार को 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। सप्ताह के पहले दिन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसको बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा और एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि यातायात जागरूकता सप्ताह 11 से शुरू होकर 17 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए शहरवासियों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। सोमवार को आयोजित बाइक रैली परिवहन विभाग से शुरू होकर सैटेलाइट होते हुए वापस कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आरटीओ प्रवर्तन जय शंकर तिवारी, एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता, ट्रक ओनर एसोसिएशन के शोभित सक्सेना, बस ओनर एसोसिएशन के दिनेश मलिक समेत ऑटो यूनियन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें